फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctor removed from the post because he did not donate funds for Ram temple

यूपीः पद से हटाए जाने के बाद डॉक्टर का आरोप- राम मंदिर के लिए चंदा नहीं दिया इसलिए मिली सजा

Sat, 06 Feb 2021 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 06 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Doctor removed from the post because he did not donate funds for Ram temple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जौनपुर जिले की सीएचसी केराकत के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने पद से हटाए जाने का कारण मंदिर निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये चंदा न देने को बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मछलीशहर सांसद के नाम का दबाव बनाकर उनसे चंदा मांग रहे थे। असमर्थता जताने पर उन्हें पद से हटवा दिया गया। वहीं सांसद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। कहा कि वह दिल्ली में हैं। उन्होंने किसी पर दबाव नहीं दिया। 

विज्ञापन


सीएचसी केराकत के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार को गुरुवार की रात सीएमओ ने अधीक्षक पद से हटा दिया। उनकी जगह करंजाकला में तैनात डॉ. संतोष कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. राजेश पर आरोप है कि उन्होंने विहिप के कुछ पदाधिकारियों से अभद्रता की थी। जांच के बाद सीएमओ ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की।
विज्ञापन


पद से हटाए जाने पर अधीक्षक ने मंदिर निर्माण के लिए चंदा न देने का हवाला दिया। वीडियो जारी कर बयान में कहा कि मछलीशहर सांसद का प्रतिनिधि बनकर कुछ लोग रविवार को मंदिर के लिए ढाई लाख रुपये चंदा मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकार करने पर उन्होंने सांसद बीपी सरोज से भी बात कराई। उन्होंने फोन पर सांसद से भी चंदा देने में असमर्थता जताई। इस पर वह नाराज हो गए। सांसद प्रतिनिधि ने उसी दिन मुझे चेतावनी देते हुए कहा था कि चार-पांच दिन में  चिकित्सा अधीक्षक के पद से हटवा दिया जाएगा। इसके तहत गुरुवार की शाम को इस पद से हटाने का सीएमओ का आदेश भी मिल गया। 

मैंने किसी व्यक्ति विशेष को प्रतिनिधि नहीं बनाया है। क्षेत्र की पूरी जनता मेरा प्रतिनिधि है। मैं सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए दिल्ली में हूं। इस प्रकरण से मेरा कोई सरोकार नहीं है। चिकित्सक पर पहले से ही तमाम आरोप थे। उसी के तहत सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई की है। अब कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक हित में अधीक्षक को संरक्षण देकर मेरा नाम शामिल कराया जा रहा है। 
बीपी सरोज, भाजपा सांसद मछलीशहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed