फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DNA samples taken for the accused, statement of the victim recorded

Jaunpur News: आरोपियों के लिए गए डीएनए सैंपल, पीड़िता का लिया गया बयान

Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
DNA samples taken for the accused, statement of the victim recorded
शाहगंज। सुल्तानपुर के लंभुआ की लापता किशोरी से दुष्कर्म कर रामलीला मैदान के समीप फेंकने वाले आरोपियों का डीएनए सैंपल बुधवार को लिए गए। साथ ही पीड़िता का महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किया गया। घटना में शामिल नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया जा चुका है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। रामलीला मैदान के समीप सोमवार की रात सुल्तानपुर के लंभुआ की किशोरी दुष्कर्म के बाद बेहोशी हालत में मिली थी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने पांच मुख्य आरोपियों व चार सह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया। इसमें पांच मुख्य आरोपियों में से दो नाबालिग को बाल सुधार गृह रामनगर भेजा गया। इससे पहले डीएनए जांच के लिए आरोपियों के नमूने लिए गए। इसमें कपड़े, ब्लड, स्पर्म की जांच की गई। सैंपल बुधवार को फॉरेंसिक साइंस लैब प्रयागराज में दाखिल कर दिया गया। वहीं पीड़िता के बयान के लिए पाॅक्सो कोर्ट के आदेश पर महिला मजिस्ट्रेट ने बयान लिया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अभी भी घटना में शामिल एक आरोपी होटल संचालक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की तरफ से अब सभी होटलों का अभियान चलाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed