फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM stopped the salaries of electricity department officials for the wire passing over the school

Jaunpur News: स्कूल के ऊपर से गुजर रहे तार के लिए डीएम ने रोका बिजली निगम के अधिकारियों का वेतन

Sat, 22 Aug 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
DM stopped the salaries of electricity department officials for the wire passing over the school
जौनपुर। डीएम सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों का वेतन रोकते हुए सख्त निर्देश दिए कि विद्यालयों के ऊपर से जब तक गुजर रहे हाईटेंशन तार नहीं हटाया जाएगा तब तक वेतन जारी नहीं होगा। खराब ट्रांसफॉर्मरों की शिकायत मिलने की जानकारी पर उसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन विभागों की रैंकिंग सी और डी श्रेणी में है, उनके अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने स्नेक वेनम की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की जांच व उपचार की व्यवस्था तय करने के निर्देश दिए। सीएमओ को निर्देशित किया कि जिले में स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांटों को 10 से 15 दिन में चालू कराएं। बैठक में सीडीओ ध्रुव खाड़िया, सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम, पीडी केके पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed