फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM-SP searched the barracks of the district jail

डीएम-एसपी ने जिला जेल के बैरकों की कराई तलाशी

Thu, 26 Aug 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
DM-SP searched the barracks of the district jail
जिला जेल में बृहस्पतिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय कुमार साहनी ने निरीक्षण किया। पौने घंटे तक के निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन की चार टोलियां बनाकर सभी बैरकों की तलाशी कराई। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम और एसपी दोपहर 12.41 बजे जिला कारागार में पहुंचे। उनके साथ सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, जेल अधीक्षक एसके पांडेय, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, सीओ सदर जितेंद्र कुमार दुबे, जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, शहर कोतवाल संजीव मिश्रा आदि शामिल थे। डीएम-एसपी ने अपने साथ आए अधिकारियों की अगुवाई को चार टोलियों में बांटकर दिया। इसके बाद जेल के अंदर एक-एक बैरक की तलाशी ली। इस दौरान जेल के रसोई घर में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और संतुष्टि जताई। इसके बाद जेल में अस्पताल में गए। जहां बीमार बंदियों का हालचाल और सुविधाओं के बारे में बातचीत की। सफाई व्यवस्थाओं को देखने के बाद अधिकारियों की टीम एक बजकर 25 मिनट पर जेल से बाहर आई। पूछने पर अधिकारियों बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed