फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM of Jaunpur and commissioner of Vindhyachal division transferred

मनीष कुमार जौनपुर के जिलाधिकारी बने, योगेश्वर राम विंध्याचल के मंडलायुक्त

Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
DM of Jaunpur and commissioner of Vindhyachal division transferred
जौनपुर के नए डीएम मनीष कुमार - फोटो : अमर उजाला

शासन ने शनिवार की रात 15 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमे पूर्वांचल के जौनपुर जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और विंध्याचल मंडल की कमिश्नर प्रीति शुक्ला का भी नाम शामिल है। योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडलायुक्त और मनीष कुमार वर्मा को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रीति शुक्ला को स्थानांतरित कर सचिव खाद्य एवं रसद विभाग और जौनपुर के डीएम रहे दिनेश कुमार सिंह को चित्रकूट का कमिश्नर बनाया गया है। 

विज्ञापन


6 नवंबर 2019 को प्रीति शुक्ला ने पदभार संभाला था। योगेश्वर राम मिश्रा वाराणसी के डीएम की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। एक लंबे अंतराल के बाद अब मिर्जापुर के कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन


मनीष कुमार वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं और बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात थे। 16 अक्टूबर 2019 को कार्यभार संभालने वाले दिनेश कुमार ने आते ही वरासत दर्ज कराने के लिए अभियान शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

DM of Jaunpur and commissioner of Vindhyachal division transferred
योगेश्वर राम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

इसके तहत राजस्व कर्मचारियों की टीम को अपने क्षेत्र के सभी मृतकों के नाम चिन्हित कर अविवादित मामलों में वारिश का नाम अभिलेखों में दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। अभियान के पहले चरण में ही 30 हजार से अधिक अविवादित वरासत के मामले निपटा दिए गए, जो काफी समय से लंबित थे। 

वरासत दर्ज होने के बाद वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के भी पात्र हो गए। बैंक से लोन लेना आसान हो गया। मल्हनी चुनाव से ठीक पहले जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू करने को कहा था।

हाल ही में एक जनवरी को उन्हें सचिव पर प्रोन्नत वेतनमान के लिए चुना गया था, जिसके बाद से ही उनके तबादले की चर्चा शुरू हो गई थी। अब उन्हें कमिश्नर के रूप में पदोन्नति देते हुए चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed