{"_id":"576455f94f1c1bb26511eebb","slug":"dm-housing-kernel-boundary-a-death-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास की बाउंड्री गिरी, एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास की बाउंड्री गिरी, एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास की बाउंड्री गिरने के बाद उसमें मजूदरों की दबने पर ईट हटाती पुलिस और अधिवक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आवास की बाउंड्री शुक्रवार को तकरीबन 11 बजे गिरने से उसके मलबे में दबकर बिहार के एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो महिला मजदूर घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर घटना के विरोध में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने बैठक कर नाराजगी जताई और हो हल्ला किया। अधिवक्ताओं ने जेसीबी चालक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी के ठेके दार राजेश मिश्र दीवानी न्यायालय परिसर में इंटरलाकिंग का कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार को बिहार निवासी मजदूर डीएम आवास के बाहर बाउंड्री से सटे सड़क से बालू उठा रहे थे। उधर आवास के अंदर जेसीबी बाउंड्री से सटे खुदाई कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान जेसीबी से बाउंड्री पर टक्कर लग गया। टक्कर लगते ही तकरीबन 9 फीट ऊंची बाउंड्री 25 फीट दूरी तक गिर गई। जिसके मलबे में तीन मजदूर दब गए। मौके पर ही बिहार के अरौल जिले के करती थाना क्षेत्र के फुटहार निवासी राजेश कुमार (36) की मौत हो गई।
जबकि गुड़िया (20) समेत एक अन्य महिला मजदूर घायल हो गई । हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। एंबुलेंस भी घंटे भर बाद पहुंचा ।
उधर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में देर होने पर हल्ला मचाया और खुद मलबा हटाने में जुट गए। सूचना पर प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव व एडीजे चतुर्थ ज्ञान प्रकाश तिवारी भी मौके पर पहुंचे।
घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया। एक पीआरडी जवान जो जेसीबी चलाना जानता था उसने उससे मलबा हटाने में सहयोग किया।