फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM called the Corona patients and asked about the situation

डीएम ने कोरोना मरीजों को फोनकर पूछा हाल

Sun, 27 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM called the Corona patients and asked about the situation
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. राकेश कुमार और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की समीक्षा की। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों से फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछा। अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में विषय में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 से संबंधित जिन चीजों की खरीद की जाए, शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही की जाए। डीएम ने एल-2 अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज अतुल सिंह तथा दिनेश तिवारी से फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछा। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में समय से खाना तथा नाश्ता अच्छी गुणवत्ता का दिया जा रहा है। डॉक्टर नियमित रूप से उनका चेकअप करने आते हैं। दिन में तीन बार अस्पताल की साफ सफाई तथा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। मरीजों के लिए टीवी तथा अखबार की सुविधा उपलब्ध है। जिला महिला अस्पताल में बने एल-2 हॉस्पिटल में 29 कोरोना मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed