फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Divorced and removed from home, case on five including husband

तलाक देकर घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस..

Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Divorced and removed from home, case on five including husband
जौनपुर। दहेज के लिए तलाक देकर घर से निकालने पर पुलिस ने पीड़िता के पति, ससुर, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के फिरोसेपुर मोहल्ले का है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फिरोसेपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद याकूब की बेटी फहमीना बानो ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका निकाह 30 दिसंबर 2018 को खासनपुर (मंडी नसीब खां) निवासी राशिद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर गत 31 दिसंबर दिन में राशिद ने उसे तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। उसके जेवर व कपड़े आदि छीन लिए। शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राशिद, जेठ शेखू व शमीम, सास शाहजहां व ननद शमां के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed