फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District will be developed with Rs 14.90 crore, three MPs gave proposal

Jaunpur News: 14.90 करोड़ से होगा जिले का विकास, तीन सांसदों ने दिया प्रस्ताव

Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
District will be developed with Rs 14.90 crore, three MPs gave proposal
जौनपुर। जिले के तीन सांसदों ने 14.90 करोड़ रुपये से विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन की ओर से तीन सांसदों को 5-5 करोड़ रुपये की सांसद निधि जारी हुई है। शैक्षणिक गतिविधि, संपर्क मार्ग, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, चहारदीवारी, ओपन जिम, ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि आदि कार्य कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों से सुविधाएं बढ़ने से लोगाें को सहूलियत होगी। जिले में दो संसदीय क्षेत्र और कुल नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जौनपुर में पांच विधानसभा तो मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में चार विधानसभा आते हैं। इसके लिए तीन सांसदों ने विकास के लिए प्रस्ताव दिया है। मछली शहर की सपा सांसद प्रिया सरोज, जौनपुर के सपा सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को वित्तीय वर्ष 2024-25 में पांच-पांच करोड़ जारी हुए हैं। इसमें से 10 लाख प्रशासनिक मद काटते हुए उनके खाते में जनपद स्तर पर चार करोड़ 90 लाख रुपये की सांसद निधि प्रति सांसद को मिला है।
विज्ञापन

सीमा द्विवेदी : चार करोड़ 85 लाख 58 हजार का प्रस्ताव दी
डीआरडीए से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की ओर से चार करोड़ 85 लाख 58 हजार रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव की संस्तुति की गई है। इसमें संपर्क मार्ग के निर्माण, सोलर लाइट, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफॉर्मर और 30 सार्वजनिक स्थलों पर ओपन जिम, सीएचसी में मरीजों के बैठने के लिए हॉल आदि कार्यों का प्रस्ताव दिया गया है। अभी भी 12 लाख 17 हजार प्रस्ताव दिया जाना बाकी है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया है कि जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा सांसद प्रिया सरोज : तीन करोड़ 22 लाख 30 हजार का प्रस्ताव
मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज ने तीन करोड़ 22 लाख 30 हजार का प्रस्ताव दिया है। जबकि एक करोड़ 67 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया जाना बाकी है। इसमें संपर्क मार्ग, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्य शामिल हैं। सांसद प्रिया सरोज ने बताया है कि 80 फीसदी से अधिक प्रस्ताव भेज दिया गया है क्षेत्र की जनता को हर सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा: तीन करोड़ का प्रस्ताव
जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने करीब तीन करोड़ का प्रस्ताव दिया है। इसमें प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, संपर्क मार्ग, विद्यालयों में चहार दीवारी निर्माण आदि कार्य कराया जाएगा। शेष प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इन सभी कार्यों का प्राक्कलन कार्यदायी संस्थाओं को बनाया जा रहा है।कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में विकास कराना पहली प्राथमिकता है। जिससे क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो।




........................
वर्जन

जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके लिए माननीय सांसदों की ओर से प्रस्ताव दिया जा रहा है। इसमें शैक्षणिक गतिविधि, संपर्क मार्ग, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य शामिल हैं।
-कृष्ण करुणाकर पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed