फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District's Dark Bloc declared

जिले के ग्यारह ब्लाॅक डार्क जोन घोषित

Mon, 10 Apr 2017 12:47 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 10 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
District's Dark Bloc declared
पानी टंकी।
जिले के 11 ब्लाक डार्क जोन है। जिसमें गर्मी के मौसम में लगातार जल स्तर नीचे गिरने लगता है। जिसे ऊपर उठाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कवायद भी शुरु कर दी गई है। तालाब व चेकडेम बनाने के लिए कार्य योजना शासन को भेज दी गई है। साथ ही जलदोहन वाले नए कार्यो पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


गर्मी का मौसम आते ही जल स्तर नीचे गिरने लगता है। इस दौरान हैंडपंपों व ट्यूबवेल पानी छोड़ने लगते हैं। सबसे अधिक दिक्कत डार्क जोन  ब्लाकों में होती है। जिले में कुल 21 ब्लाकों में से 11 ब्लाक डार्कजोन घोषित किया गया है।  जिसमें धर्मापुर, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी, सिकरारा, सिरकोनी, बदलापुर, महराजगंज, बरसठी, बक्शा व करंजाकला है।
विज्ञापन

इन ब्लाकों में हैंडपंप व ट्यूबवेलों के पानी छोड़ने लगे हैं।  पानी की समस्या से लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए लघ़ु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री  कृषि सिंचाई योजना के तहत एक-एक  हेक्टेयर क्षेत्रफल के 29 बड़े तालाब व राष्ट्रीय पेयजल योजना के तहत चेकडैम 25 चेक डैम बनाने के लिए कार्य योजना शासन को भेज दी गई है। स्‍थ्‍ाान भ्‍ाी तय कर लिए गए हैं। इसके अलावा जलदोहन वाले कार्य जैसे नया बोरिंग करने और बिजली का नया कनेक्शन देने आदि पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सिंचाई के सहायक अभियंता उमाकांत तिवारी ने बताया कि डार्क जोन वाले ब्लाकों में जलदोहन से होने वाले नये कार्य पर रोक लगा दी गई है। इन ब्लाकों में जलस्तर ऊपर उठाने के लिए 29 तालाब और 25 चेक डैम बनाने की कार्य योजना शासन को भेज दी गई है। स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed