फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District police refer to the health of the young man due to beating of Delhi Police

दिल्ली पुलिस की पिटाई से युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 05 Mar 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
District police refer to the health of the young man due to beating of Delhi Police
पुलिस हिरासत में की तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती।आशुतोष सिंह संवाद - फोटो : JAUNPUR
निगोह । बरसठी थाना क्षेत्र के कान्हपुर गांव में शुक्रवार को गबन के आरोपी को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज से उसकी तबीयत सामान्य हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सिविल ड्रेस में पहुंची दिल्ली पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कान्हपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह दिल्ली में किसी प्लास्टिक के रॉ मैटेरियल शॉप में मुंशी के पद पर कार्य करता था। कुछ दिनों पहले आशुतोष और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मालिक विवेक अग्रवाल ने दिल्ली के अलीगंज थाने में 48 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसी मामले में आशुतोष की तलाश में दिल्ली पुलिस हरियाणा के नंबर की इनोवा कार से शुक्रवार की सुबह गांव पहुंची। सभी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे। वे धड़ाधड़ घर में घुस गए और आशुतोष को पकड़कर पीटने लगे और घसीटकर बाहर निकालने लगे। आरोप है कि परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों ने कारण जानना चाहा तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आशुतोष की पिटाई करते हुए गाड़ी में बैठा कर पुलिस थाने ले गई, जहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन में दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस की सहायता से आशुतोष को सीएचसी बरसठी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बरसठी के प्रभारी एसओ वीरेंद्र सिंह बरवार ने बताया कि दिल्ली पुलिस आशुतोष व उसके परिवार की एक महिला सहित चार लोगों को थाने लाई थी। महिला व दोनों पुरुषों को तत्काल छोड़ दिया गया। आशुतोष को पुलिस हिरासत में ही जिला अस्पताल ले जाया गया इलाज के बाद अब वह ठीक है।

पुलिस हिरासत में युवक की तबियत बिगड़ने पर बरसठी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पंहुची पुलिस। संवाद

पुलिस हिरासत में युवक की तबियत बिगड़ने पर बरसठी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पंहुची पुलिस। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed