फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District officials of Lekhpal Sangh and RPF personnel including 24 again corona positive

लेखपाल संघ के जिला पदाधिकारी और आरपीएफ कर्मी समेत 24 फिर कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
District officials of Lekhpal Sangh and RPF personnel including 24 again corona positive
खुटहन के इमामपुर गांव में सैनिटाइजर करते फायर बिग्रेड के जवान - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के एक और लेखपाल में कोरोना की पुष्टि हुई है। भंडारी स्टेशन पर तैनात एक आरपीएफ कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शुक्रवार को आई 24 पॉजिटिव रिपोर्ट में लेखपाल और आरपीएफ कर्मी के अलावा अन्य सभी प्रवासी हैं। इनमें एक सात साल की बालिका और 14 वर्ष की किशोरी भी शामिल हैं। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 396 तक पहुंच गई है, इसमें 181 लोगों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा अब तक 212 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए सबके सैंपल 7 व 8 जून को लिए गए थे। इसमें ज्यादातर मुंबई से आए हैं। सिरकोनी में पांच, बरसठी ब्लॉक में 4, मुफ्तीगंज में 3, मड़ियाहूं, रामपुर, डोभी में 2-2, महराजगंज, सुजानगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, खुटहन में 1-1 मरीज हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव मिला लेखपाल बदलापुर तहसील में कार्यरत है। वह संगठन का जिला पदाधिकारी भी है। शाहगंज में 7 जून को एक लेखपाल के पॉजिटिव मिलने के बाद उसने अपना सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, आरपीएफ कर्मी के दो अन्य साथी भी दो दिन पहले आई रिपोर्ट पॉजिटिव मिले थे। जिले में तीन लेखपाल, तीन आरपीएफ कर्मी, एक कोटेदार और एक आशा कार्यकर्ता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

सात साल की मासूम भी संक्रमित
सिरकोनी ब्लाक के आसमानपट्टी गांव में सात वर्षीय बालिका भी कोरोना की चपेट में आई है। वह अपने दादा-दादी और मम्मी-पापा के साथ 30 मई को मुंबई से ट्रेन में आई थी। पापा वापस मुंबई लौट गए। अन्य परिजन घर पर ही हैं। बालिका के पॉजिटिव आने से सभी सहमे हुए हैं। वहीं बहरीपुर गांव निवासी किशोरी भी 30 मई को ट्रेन से ही माता-पिता और दो भाइयों के साथ मुंबई से आई थी। परिवार के लोग मंदिर परिसर में क्वारंटीन में थे। एक दिन पहले ही किशोरी घर में गई थी। जफराबाद नगर पंचायत के दरीबा वार्ड निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके पति में पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी। पति-पत्नी दोनों कोविड-19 अस्पताल में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद पता चला पत्नी को भी कोरोना
केराकत। मुफ्तीगंज ब्लाक के ग्राम ओझैनिया निवासबी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके पति की मुंबई में बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के लोग गांव चले आए थे। यहां आकर उन्होंने जांच कराई तो पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्राम विझवार सागर में चेन्नई से आए शख्स की दो दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को पत्नी और साथ आया परिवार का एक अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। डोभी ब्लाक के ग्राम कोईलारी में नोएडा से आए युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
शादियों में घूमता रहा, निकला कोरोना संक्रमित
बरसठी। विकासखंड के झिगुरियां निवासी महिला, अस्लेमपुर निवासी युवक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों पांच जून को ट्रेन से आए थे। महिला तो होम क्वारंटीन में थी लेकिन युवक कई शादियों में शामिल हुआ है। अब इन समारोहों में शामिल हुए लोग भी सशंकित हो गए हैं। इसके अलावा पिलकथुआ, मियाचंक, कोलाहलपुर, सहादतपुर में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि 6 जून को सभी के सैंपल भेजे गए थे।

फिजिशियन की रिपोर्ट लैब में आई निगेटिव
जौनपुर। ट्रूनट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले जिला अस्पताल के फिजिशियन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक का सैंपल जांच को लखनऊ भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई है, जो निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed