फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disputes with housewives will stop, papers given to 44 thousand

Jaunpur News: घरौनी से रुकेंगे विवाद, 44 हजार को दिए कागज

Sun, 19 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Disputes with housewives will stop, papers given to 44 thousand
जौनपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियों कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से कई परिवारों को घरौनी बांटी। इसका सीधा प्रसारण किया गया था। पूर्वांचल विवि के संगोष्ठी भवन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के 44 हजार 355 परिवारों को भी घरौनी के प्रमाणपत्र बांटे गए। इस दौरान लोगों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि वर्षों का सपना साकार हुआ। लोगों ने इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों का घर का सपना साकार हुआ है। यह खतौनी की तरह ही घरों के लिए एक कानूनी दस्तावेज होगा। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आबादी की जमीन को लेकर विवाद होते थे। ऐसे झगड़ों के निस्तारण के लिए सरकार ने ड्रोन से सर्वे कराकर घरौनी देकर उन्हें मालिकाना हक देने का कार्य किया है। इस मौके पर मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, डीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एडीएम भू-राजस्व, परियोजना निदेशक डीआडीए, एसडीएम सदर पवन सिंह, बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल आदि रहे। संचालन सलमान शेख ने किया।
विज्ञापन

सुइथाकलां : ब्लॉक स्थित सभागार में बीडीओ सुबास चंद्र के संयोजन एवं नायब तहसीलदार पीयूष सिंह की मौजूदगी में घरौनी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी ने मौजूद 110 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र दिया।खुटहन : ब्लाॅक मुख्यालय के सभागार में समारोह आयोजित कर विभिन्न गांवों के 35 परिवारों को ब्लाॅक प्रमुख बृजेश यादव ने घरौनी प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर : नगर के बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय शंकर दुबे व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर कपिल मुनि गुप्ता एवं जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ के हाथों 200 घरौनी वितरित की गई। इसी क्रम में ब्लाॅक परिसर में पूर्व भाजपा सांसद बीपी सरोज ने 50 घरौनी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed