फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dispute over sitting in the shop, accused of taking out 35 thousand rupees in a fight

Jaunpur News: दुकान पर बैठने के लिए विवाद, मारपीट में 35 हजार रुपये निकालने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dispute over sitting in the shop, accused of taking out 35 thousand rupees in a fight
जौनपुर।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पड़ोस के कुछ लोगों पर दुकान पर बैठने के दौरान गाली-गलौज, मारपीट करने तथा दुकान के गल्ले से 35 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, पीड़ित 27 अगस्त की शाम करीब छह बजे गांव में एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान दुकान के गल्ले से करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने असलहे का भय दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed