फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DIOS office surrounded by demand for restoration of old pension

Jaunpur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर घेरा डीआईओएस कार्यालय

Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
DIOS office surrounded by demand for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण समेत अन्य मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने डीआईओएस ज्ञापन दिया। 10 अगस्त को होने वाली रैली के लिए समर्थन भी जुटाया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह के साथ बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक शामिल हुए। धरने में कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधि समर्थन देने के लिए पहुंचे। जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण, 28 मार्च 2005 से पूर्व के विज्ञापन पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देना, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पूर्व सेवा जोड़ते हुए मार्गदर्शी सिद्धांत बनाते हुए पेंशन का लाभ देने, बोर्ड परीक्षा कार्यों की पारिश्रमिक दरों को सीबीएसई के बराबर करने, पूर्व के अवशेषों का भुगतान करने, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षक पदों पर समायोजित करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने धरना सभा में बड़ी संख्या में भागीदारी पर प्रसन्नता जाहिर की। दिल्ली के रामलीला मैदान में 10 अगस्त को होने वाली रैली एवं संसद मार्च के लिए लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कार्यालय को चेताया कि किसी भी स्थिति में शिक्षकों के कार्यों में हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी। प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि संघर्ष के बल पर पुरानी पेंशन शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। धरना सभा में दिनेश चक्रवर्ती, जयप्रकाश सिंह, रामप्रकाश सिंह, राजेश यादव, प्रशांत पांडेय ने संबोधित किया। धरने में लालबहादुर, अविनाश यादव, अजय कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, देवी प्रसाद पांडे, इंद्रजीत सिंह, संदीप सिंह,विजेंद्र, जायद नारायण देव वर्मा, रामप्रकाश सिंह, सुरेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed