फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Digital libraries will open in 288 villages and 28 civic wards.

Jaunpur News: 288 गांवों व 28 निकाय वार्डों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Sat, 27 Jan 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Digital libraries will open in 288 villages and 28 civic wards.
जौनपुर। गांवों व वार्डों में सार्वजनिक डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की तैयारी है। पहले चरण में 288 ग्राम पंचायत और नगर निकायों के 28 वार्डों में केंद्र खोले जाएंगे। आबादी के हिसाब से बड़े ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रति केंद्र पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। इसमें सीडीओ नोडल अधिकारी, डीआईओएस सचिव, बीएसए, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी बतौर सदस्य शामिल है। प्रशासन के मुताबिक अगले सप्ताह से लाईबेरी के लिए ग्राम पंचायतों और वार्डों में स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि गांवों में ग्राम पंचायत सचिवालय में केंद्र खोले जाएंगे। जहां सचिवालय नहीं हैं, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी का संचालन कराया जाएगा। स्थान चयन के बाद बजट जारी होगा। बताया कि वर्ष 2024 में 316 लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




लाइब्रेरी में ये होंगी सुविधाएं

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें पुस्तकों के साथ एलईडी टीबी लगाई जाएंगी। बताया कि केंद्र में संसाधन के लिए बजट निर्धारित है। इसमें प्रति केंद्र पर स्मार्ट एलईडी टीवी 32 इंच पर 25 हजार, दो टैबलेट डिवाइस पर 30 हजार, नेटवर्किंग व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25 हजार, एक लाख रुपये फर्नीचर और वायरिंग पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 288 ग्राम पंचायत के साथ नगर निकायों के 28 वार्डों में डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाएंगे। इसके लिए समिति गठित कर दी गई है। आबादी के हिसाब से बड़े ग्राम पंचायत को प्राथमिकता दी जाएगी। एक सप्ताह से स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीलम साई तेजा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed