फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Did not receive blanket furore

कंबल नहीं मिलने पर किया हंगामा

Sat, 03 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Did not receive blanket furore
ब्लाक मुख्यालय पर कंबल नहीं वितरित किए जाने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को हंगामा किया। दोपहर तीन बजे तक कंबल बंटने का इंतजार करने के बाद ग्रामीण महिलाएं मायूस होकर लौट गईं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखी गई। महिलाओं को दूसरी बार ब्लाक मुख्यालय पर कंबल के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर महिलाओं को कंबल वितरण किया जाना था। परती भूमि सुधार राज्यमंत्री जगदीश सोनकर को कंबल वितरण करना था। करीब तीन सौ महिलाएं सुबह दस बजे ही ब्लाक पर पहुंच गई थीं। दोपहर तीन बजे तक सभी लोग कंबल वितरण होने का इंतजार करते रहे, लेकिन कंबल बांटने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इस पर महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि बीडीओ को बता दिया गया था कि लेखपाल को गांव में भेजकर पात्रों की सूची तैयार करवा ली जाए और गांव में सभी को लेखपाल के माध्यम से ही कंबल बंटवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसकी सूचना ग्रामीणों को क्यों नहीं दी गई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मौसम खराब होने के कारण भी कंबल वितरण कर पाना संभव नहीं था। इससे पहले 27 दिसंबर को भी मंत्री कंबल बांटने के लिए ब्लाक पर पहुंचे थे। कंबल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तहसील प्रशासन ने केवल 100 कंबल ही मंगवाया था।

इससे नाराज होकर मंत्री बिना कंबल बांटे ही वापस लौट गए थे। उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी।
 शनिवार को कंबल नहीं मिलने पर महिलाओं को फिर वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों को कोसते हुए दोपहर बाद सभी महिलाएं वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed