{"_id":"6241ff5f599ecb66116b957d","slug":"devotees-will-not-have-trouble-to-go-to-maa-vidhyavasini-dham-jaunpur-news-vns645442652","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां विध्यवासिनी धाम जाने के लिए श्रद्घालुओं को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां विध्यवासिनी धाम जाने के लिए श्रद्घालुओं को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
जौनपुर। वासंतिक नवरात्र में मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन पूजन करने जाने के लिए श्रद्घालुओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जौनपुर रोडवेज डिपो से 17 अतिरिक्त बसों को नवरात्र मेला स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। इन बसों का संचालन एक अप्रैल से शुरू होगा, जो 10 अप्रैल तक चलता रहेगा।
जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 82 बसो का संचालन विभिन्न स्थानों के लिए होता है। इस दौरान इन बसों का संचालन वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, मिर्जापुर आदि स्थानों के लिए होता है। इसमें से कई बसें रोडवेज डिपो परिसर में आकर हाल्ट करती है। अब ऐसी बसें रोडवेज डिपो में नहीं रुकेंगी। कारण रोडवेज डिपो की ओर से दो अप्रैल से शुरू हो रहे वासंतिक नवरात्र के मद्देनजर मां विंध्यवासिनी धाम के लिए ऐसी 17 बसों को नवरात्र मेला स्पेशल के रूप में चलाई जाएंगी, जिसमें 12 बसों का मां विंध्यवासिनी धाम के लिए संचालन होगा, जबकि पांच बसों का इमरजेंसी में मां विंध्यवासिनी धाम के लिए संचालन होगा।
मां विंध्यवासिनी धाम के लिए एक अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक 17 अतिरिक्त बसों का संचालन नवरात्र मेला स्पेशल के रूप में होगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। - विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज