फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees were overwhelmed seeing the tableau of 12 Jyotirlingas in the Kanwar procession

Jaunpur News: कांवड़ शोभायात्रा में 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी देख भक्त हुए भावविभोर

Sat, 08 Aug 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed seeing the tableau of 12 Jyotirlingas in the Kanwar procession
नगर में निकाली गई झांकी। संवाद
जौनपुर। बोल बम कांवड़िया संघ की ओर से शुक्रवार को कांवड़ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 12 ज्योतिर्लिंग की अद्भुत झांकी के साथ-साथ भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाई गईं थीं। बोल बम के जयकारे से पूरा शहर शिव की भक्ती में लीन रहा। यात्रा का शुभारंभ हनुमान घाट स्थित चौरा माता मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ियों को रवाना किया। यात्रा हनुमान घाट से सद्भावना पुल, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी और सुतहट्टी बाजार होते हुए भंडारी स्टेशन पहुंची। जहां से दोपहर 12:30 बजे फरक्का एक्सप्रेस से कांवड़िये बाबा धाम के लिए रवाना हुए। महिलाओं ने पुष्पवर्षा करके कांवड़ियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू, संरक्षक अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ आदि रहे। अध्यक्ष सुधीर साहू और महासचिव विमल सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed