{"_id":"60008a0a8ebc3e2e6f017131","slug":"devotees-took-the-plunge-of-faith-punched-kites-in-the-sky-jaunpur-news-vns5691730124","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, आसमान में लड़े पतंगों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, आसमान में लड़े पतंगों के पेंच
विज्ञापन
मकर संक्रान्ति पर्व के मौके पर सूरजघाट स्थित गोमती नदी पर स्नान कर सूर्य को नमन करतीं श्रद्धालु म
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सुबह नदी और तालाब के घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्न-धन का दान किया। सुख-समृद्धि की कामना की। पतंगबाजी का दौर पूरे दिन चलता रहा। घरों में उड़द के दाल की खिचड़ी बनाई गई। गुड़-तिल से बने व्यंजन का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। बच्चों, युवाओं में खासा उत्साह रहा। तिथि भ्रम के चलते कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी पर्व मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के कारण इस दिन को काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सुबह ही नदी-तालाब के पानी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अन्न, धन और तिल के दान की भी परंपरा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही आस्थावान परंपरा निभाने में जुट गए। शहर के गोमती घाट पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि ठंड के चलते इस बार घाट पर नहाने वालों की संख्या कम थी। राजेपुर में सई-गोमती के संगम स्थल पर भी अपेक्षाकृत कम लोग ही पहुंचे। घरों में ही स्नान के बाद लोगों ने पूजन कर दान किया। पर्व को लेकर सबसे ज्यादा उल्लास बच्चों और युवाओं में दिखा, जो सुबह से ही छत पर चढ़कर पतंगबाजी में जुट गए थे। दिन भर आसमान रंग-बिरंगे पतंगों से भरा रहा। एक-दूसरे की पतंग काटने की खुशी का शोर मचाकर इजहार किया। राजा साहब के पोखरे पर पतंगबाजी मेले में सबसे बड़ी पतंग उड़ाने और सबसे ज्यादा पेंच काटने वालों को पुरस्कृत किया गया।
मकर संक्रांति पर खाद्यान्न वितरण
शाहगंज। सामाजिक संस्था जेसीआई संस्कार की टीम ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया। अध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में कोतवाली चौक स्थित लेबर प्वाइंट व आसपास के इलाकों में 752 जरूरतमंदों को खाद्यान्न के पैकेट दिए गए। वहीं जेसीआई खेतासराय के अध्यक्ष क्षेमेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रोडवेज के समीप यात्रियों व जरूरतमंदो को खिचड़ी खिलाई। इस मौके पर अखलाक खान, पंकज सिंह, डॉ. आलोक सिंह पालीवाल, कफील राईन, फजले इलाही, श्रीश मोदनवाल, हसन मेंहदी, साकिब खान, सभासद गणेश चौहान, संतोष दीक्षित अभिषेक सिंह, संतोष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
किया सामूहिक सूर्य नमस्कार
जौनपुर। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ और दिव्य योग मंदिर सेवा संस्थान ने संयुक्त रुप से सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विभिन्न मुद्राओं में सूर्य नमस्कार कराया। कहा कि सूर्य नमस्कार आसनों का ऐसा समूह है, जिसके नियमित और निरंतर अभ्यास से प्रत्येक व्यक्ति अपने आप स्वस्थ रह सकता है। हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंचना सिंह, प्रदीप तिवारी, वाणिज्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह, सचिन सोनी, सारिका, डॉ. हेमंत यादव, अमरनाथ अग्रहरि आदि मौजूद रहे। आयोजक अर्जुन सिंह व संयोजक सौरभ साहू ने आभार जताया।
पंजाबी समाज ने मनाई लोहड़ी
जौनपुर। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर पंजाबी समाज ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। बुधवार की देर रात शहर की पंजाबी कॉलोनी में घरों के बाहर लोहड़ी जलाई गई। नाचते-झूमते हुए सुंदरिए-मुंदरिए... गीत गाकर एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। आग में तिल, रेवड़ी, मूंगफली व नए धान से बने सामान अर्पित किया। गुरुद्वारा के बाहर भी लोहड़ी जलाई गई। देर रात तक पंजाबी समाज लोहड़ी की खुशियों में डूबा रहा।

मकर संक्रान्ति पर्व के मौके पर लाईन बाजार क्षेत्र में पतंगबाजी करते युवक।- फोटो : JAUNPUR

मकर संक्रान्ति पर्व के मौके पर मैहर देवी मंदिर परिसर में जेसीआई चेतना द्वारा वृद्धों का दिया गया - फोटो : JAUNPUR

मकर संक्रान्ति पर्व के मौके पर बच्चों को पंतग बांटते लायन्स क्लब क्षितिज के सदस्य।- फोटो : JAUNPUR

ईशापुर मोहल्ले में लोहड़ी मनाता पंजाबी परिवार।- फोटो : JAUNPUR