फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees started arriving in the temples from early morning

मंदिरों में भोर से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Devotees started arriving in the temples from early morning
जौनपुर। नवरात्र में जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में बज रहे देवी गीत की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। शाम होते ही लाइटिंग से पूरा इलाका जगमग हो उठ रहा है। इस बीच बुधवार की भोर से ही मां शीतला धाम चौकियां और वाजिदपुर स्थित मैहर माता मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में लोग विंध्यवासिनी धाम दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शीतला धाम चौकियां मंदिर में माता की चौकी निकाली गई। इसके अलावा मां के दर्शन पूजन के लिए देवी मंदिरों में भोर से देर रात श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन भर देवी मंदिर मां के जयकारे से गूंजते रहे। उधर, जगह-जगह पूजा पंडालों में मां की आकर्षक झांकी सजाई गई है। पूजा पंडालों में भी देर रात तक दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। शहर के अहियापुर मोड़, बदलापुर पड़ाव, ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा समेत अन्य पूजा पंडालों में मां की आकर्षक झांकी सजाई गई है। शाम होते ही पूजा पंडाल झालर की रोशनी से जगमगाने लग रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के लोग दर्शन पूजन के लिए पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं। शाम को आरती के समय मां के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो जा रहे हैं। बक्शा: क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में धूम धाम से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से ज्यादा शाम को पंडालों में भीड़ जुट रही है। नौपेड़वा, बक्शी, शिवगुलामगंज, धनियामऊ, हैदरपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। धनियामऊ बाजार में बाल नव दुर्गा पूजनोत्सव समिति की तरफ से पूजा पंडाल सजाया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज: पूर्व ऊर्जा मंत्री क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई बुधवार को बुढ़वा बाबा मंदिर पहुंचे। जहां पुरोहित राजेश चौबे ने विधि-विधान से पूजन कराया। तत्पश्चात पुराना चौक स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. जितेंद्र सिंह के आवास के सामने सजे पूजा पंडाल की प्रात:कालीन आरती में शामिल हुए। इस दौरान इं. विरेन्द्र सिंह, शेखर साहू, रामप्रसाद मोदनवाल, लालचंद यादव, अन्नू मोदनवाल, अखिलेश यादव, संदीप मोदनवाल, संतोष अग्रहरि, रवि प्रजापति, विपिन विश्वकर्मा, रवि कसेरा, अर्पित जायसवाल, प्रकाश मोदनवाल, राजेश चौबे, धीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ: महाकाली मंदिर, बपई भवानी, शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मंदिरों पर प्रतिदिन की अपेक्षा बुधवार को भीड़ ज्यादा रही। सिंगरामऊ बाजार, बछुआर, लालगंज, सरदार नगर में दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ लगी रही।

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के पुरानी सब्जी मंडी में शिव मंदिर परिसर में नवयुवक बाल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में सप्तमी के दिन देर शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पांच सौ एक दीपों का दान किया। प्रकाश से मंदिर परिसर सहित समूचा मां दुर्गा पंडाल जगमगा उठा। पुजारी पंडित रमेश तिवारी ने दीप यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरा अनूप कुमार गुप्त, पवन गुप्त, रूपेश, विनोद विश्वकर्मा, मोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed