फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees offered prayers at Raur Baba fair on Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर राउर बाबा मेले में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था मांगी मिन्नतें

Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers at Raur Baba fair on Ganga Dussehra
बक्शा। क्षेत्र के मई गांव स्थित ऐतिहासिक राउर बाबा मेले में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को करीब 50 हजार भक्तों ने सरोवर में स्नान कर मंदिर में पूजन-अर्चन किया। रात्रि दो बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन बृहस्पतिवार की देर शाम तक चलता रहा। उधर पूरे मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र में जगह-जगह बैठे ओझा-सोखा अपने तंत्र-मंत्र का जाल फैलाए भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने का दावा करते देखे गए। मेले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान मेला परिसर का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौपेड़वा बाजार से उत्तर तरफ बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में स्थित राउर बाबा का सिद्ध स्थल है। गंगा दशहरा के लिए राउर बाबा मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होता है। मेले में कोलकाता, गुजरात सहित विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बुधवार की रात से ही दर्शन पूजन शुरू कर दिया। श्रद्धालु मेले में बड़े-बड़े पताके के साथ अन्न जौ के साथ जयकारे लगाते हुए सरोवर की परिक्रमा कर समाधि स्थल का दर्शन किया। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद अवश्य पूरी होती है। भूत-प्रेत को मानने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा की समाधि स्थल पर आते ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मेले के अंदर परिसर से लेकर सरोवर स्थल तक ओझा-सोखा का जमावड़ा लगा रहा। बाबा की समाधि स्थल पर लगने वाला यह मेला पूरे एक सप्ताह तक चलता रहता है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को पड़ता है। भक्त मंदिर में चना का दाल, गुड़, पूड़ी व हलवा चढ़ाते हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार गोसाई, प्रबंधक छोटेलाल गोसाई, लक्ष्मीकांत गोसाई, रायसाहब गोसाई, भानू प्रताप, प्यारेलाल, मंगला, प्रसाद, राम आदर्श, भीष्म कुमार, महंत रामनिरंजन गोसाई, चिंताहरण गोसाई, भीषम गोसाई, अनूप गोसाई, मंगला प्रसाद, सरेंद्र कुमार गोसाई आदि ने मेले में योगदान दिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्थाओं ने लगाए स्टाल
मेले में स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग जगह-जगह स्टाल लगाकर भंडारा एवं स्वच्छ ठंडा जल की व्यवस्था नि:शुल्क कर मेले में आने वाले जरूरतमंदों की मदद करते देखे गए। स्वयंसेवी संस्था के शैलेश मिश्र बाबा, विधान पांडेय, संदीप मिश्र सबलू, मुन्ना तिवारी, विजय शंकर, राम बचन सिंह, श्रवण मिश्र आदि लोग सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed