फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees immersed in the wedding festival of Lord Bholenath

भगवान भोलेनाथ के विवाहोत्सव में डूबे श्रद्धालु

Thu, 11 Mar 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in the wedding festival of Lord Bholenath
बड़ी मस्जिद स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। भगवान भोलेनाथ के विवाहोत्सव में बृहस्पतिवार को छोटा-बड़ा, महिला-पुरुष हर कोई डूबा नजर आया। माथे पर त्रिपुंड लगाकर वह हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए बाबा पर जलाभिषेक को आतुर दिखे। घंट-घड़ियाल और शिव आराधना के श्लोक से पूरा वातावरण गूंजता रहा। विवाह के मंगल गीत भी खूब गाए गए। सुबह से शाम तक हर तरफ आस्था का सागर हिलारें मारता नजर आया।
विज्ञापन

ब्रह्ममुहूर्त के साथ ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ पहुंचने लगी थी। हाथों में फूल माला, बेलपत्र और जल-दूध लेकर वह कतारों में लगकर जलाभिषेक को तत्पर रहे। भांग, धतुरा का भी भोग लगाया गया। इस दौरान शिवालयों की आकर्षक सजावट भी की गई थी। शहर के गोपी घाट स्थित गोमतेश्वर महादेव, केरारवीर घाट, नवदुर्गा मंदिर, मैहर देवी मंदिर, चौकियां स्थित मां शीतला धाम, भंडारी रेलवे स्टेशन रोड, अहियापुर, रुहट्टा, लाइन बाजार, सिविल लाइन, मियांपुर, हुसैनाबाद आदि क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में स्थापित शिवलिंग पर लोगों ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। पूरे दिन यहां भीड़ बनी रही। उर्दू बाजार स्थित बारीनाथ मठ में चल रहे चार दिवसीय अनुष्ठान में तीसरे दिन जलाभिषेक किया गया। जगह-जगह भंडारों में शामिल होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले के करसूलनाथ, घसीटानाथ, विशंभरनाथ, लधेश्वरनाथ, गौरीशंकर धाम चंदापुर, बाबा चौरेश्वर नाथ धाम छंगापुर, कवंचलनाथ ऊदपुर गेल्हवा, भगवान दूधनाथ दुगौली खुर्द सहित सभीछोटे-बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। जगह-जगह रुद्राभिषेक, श्रीरामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, भंडारे का भी आयोजन चलता रहा। सिकरारा: क्षेत्र के हीरापुर स्थित लंबोदरनाथ, खपरहा के विश्वेश्वर नाथ, अजोशी धाम के कैलाशपति धाम व पावर हाउस स्थित शक्तेश्वर नाथ मंदिर पर महाशिव रात्रि पर भक्तों की काफी भीड़ रही। दोपहर बाद लंबोदरनाथ तथा शक्तेश्वर नाथ धाम पर मेला आयोजन किया गया। मछलीशहर: क्षेत्र के दियांवा नाथ महादेव मंदिर, शोभनाथ महादेव मंदिर, मेहरवा महादेव, पारसनाथ महादेव मंदिर पौहा मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड रही। दियांवा नाथ मंदिर पर करीब आधा किमी दूर ही वाहनों को रोक कर भक्तों को पैदल ही मंदिर पर जाना पड़ रहा था। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ मंदिर पसिर में पुलिस के जवान नजर रखे हुए थे। सिंगरामऊ: बाबा गुदरनाथ, त्रिभुवन बाबा, झलियवहानाथ बाबा, गौरीशंकर धाम सुजानगंज में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाकर विधि विधान से पूजा की और व्रत रखा। बाबा गुदारनाथ धाम पूरा परिसर गुब्बारों से सजाया गया था। महराजगंज: करसूल नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही कतार लगनी शुरू हो गई थी। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह मंदिर परिसर में तैनात रहे है। क्षेत्र के गोकुला स्थित चुल्हिया महादेव मंदिर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर नगर के शक्ति पीठ मां काली मंदिर, मां गायत्री शक्ति पीठ, पुरानी सब्जी मंडी, गोला मंडी, दौलतिया हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर बहोरिकपुर, श्री गिरि शिवालय चंदौकी, मां मंडेश्वरी मंदिर मादरडींह, सोंहासा आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों पर भोर से ही शिव भक्तों का रेला पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए जुटा रहा। मीरगंज: क्षेत्र के भटहर, जगदीशपुर, रामपुर खुर्द, मोलनापुर, कमासिन शिव मंदिरों पर हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां मेले का भी आयोजन किया गया। भटहर के पुजारी बाबा उमेश दास ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। नेवढ़िया: प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। दूर दराज से भक्त यहां दर्शन-पूजन को पहुंचे।
विज्ञापन

---
कोरोना के काल महाकाल, मंदिर में कोरोना का डर छूमंतर
जलालपुर। काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का... कुछ इसी तर्ज पर बाबा के भक्त भी कोरोना वायरस से बेखौफ होकर महाशिवरात्रि के पर्व पर त्रिलोचन महादेव का दर्शन व जलाभिषेक करने पहुंचे। कोरोना के सारे नियम धराशाई हो गए। न किसी के चेहरे पर मास्क, न दो गज की दूरी। परिसर के हालात देखकर हर कोई हैरान था। यहां भोर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। कई लोगों ने पोखरे के घाटों पर बैठकर अभिषेक कराया। मंदिर परिसर में पांव तक रखने की जगह नहीं थी। प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस तरफ बिल्कुल भी नहीं रहा। लोग केवल दर्शन को बेताब दिख रहे थे। सुरक्षा को लेकर एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, जलालपुर इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह, एसआई रामबालक, युगल किशोर राय, अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष एजाज अहमद पूरी टीम के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाबा की बरात में झूमकर नाचे लोग, घरों से पुष्पवर्षा
- आकर्षण का केंद्र रहीं बरात में सजी भूत-प्रेत की झाकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया। महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद क्षेत्र के हथेराडीह शिवालय से गौरीशंकर धाम तक धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। गाजे-बाजे, घोड़े हाथी के साथ निकली बरात में भक्त झूमते रहे। प्रधान आशुतोष तिवारी व संतोष सेठ ने बरात की अगुवाई की। शिव बरात को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिवालय से गौरीशंकर धाम तक शिव बरात पहुंचने में लगभग दो घंटे लगे। रथ पर सवार भगवान शिव को दूल्हे के रूप में देखने महिलाएं आतुर रहीं। घरों की छत से पुष्प वर्षा की गई। हाथी, घोड़ा, नंदी और भूत-प्रेत की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गौरीशंकर धाम पहुंचने पर बरात का स्वागत हुआ। बरात में अमित मिश्रा, सिंटू मिश्रा, संतोष, अमृतांश तिवारी, गुड्डू यादव, आकाश तिवारी, मनोज पांडेय, पप्पू पांडेय, आशीष शुक्ला आदि शामिल रहे।

---
दो महिलाओं की चेन छीनी
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा चेन स्नेचरों ने उठाया। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद दो महिलाओं की चेन छिन गई।ज लालपुर के छतरीपुर निवासी कमला समेत एक महिला के चैन की स्नेचिंग हो गई।

महाशिवरात्रि पर्व के मौके त्रिलोचन महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। स?

महाशिवरात्रि पर्व के मौके त्रिलोचन महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। स?- फोटो : JAUNPUR

महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर धर्मापुर के शिव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर धर्मापुर के शिव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद- फोटो : JAUNPUR

सुजानगंज के गौरीशंकर धाम पर जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़ी श्रद्धालु महिलाएं। संवाद

सुजानगंज के गौरीशंकर धाम पर जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़ी श्रद्धालु महिलाएं। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed