{"_id":"5f8dcfed8ebc3e9bb744c2f4","slug":"devotees-gathered-to-worship-the-mother-s-chandraghanta-form-jaunpur-news-vns553821526","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के चंद्रघंटा स्वरुप की आराधना को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के चंद्रघंटा स्वरुप की आराधना को उमड़े भक्त
विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा रूप की वंदना की गई। पूजा पंडालों और मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। लंबी कतारों में लगकर भक्तों ने मां के दर्शन किए। पूजा पंडालों में कीर्तन-भजन और आरती का क्रम पूरे दिन चलता रहा। देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
चौकिया स्थित मां शीतला धाम में सोमवार को भोर से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पहले दो दिनों की अपेक्षा तीसरे दिन दर्शनार्थियों की संख्या अधिक रही। भीड़ का आलम यह रहा कि उसे नियंत्रित करने में पुलिस को भी पसीने छूट गए। धक्का-मुक्की के बीच लोगों ने मां शीतला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाकर मां को हलवा, पूड़ी, नारियल, चुनरी अर्पित किया। तालाब किनारे स्थित काल भैरव का दर्शन पूजन किया। मान्यता है कि शक्तिपीठ का दर्शन करने के बाद काल भैरव का दर्शन करने से आराधना संपूर्ण मानी जाती है। दिनभर नौनिहालों का मुंडन और जनेऊ संस्कार होता रहा। उधर, नगर के श्री मां शारदा (मैहर वाली) शक्तिपीठ परमानतपुर में दर्शन-पूजन करने आए भक्तों की भीड़ सीढ़ियों से लेकर बाहर तक लगी थी। दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण की भाव के तहत ‘इनरव्हील क्लब जौनपुर‘ के संयोजन में भजन सांध्य का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने बारी-बारी से देवी गीत गाया। ढ़ोल-मजिरा और देवी गीतों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल और सचिव मृदुला सिंह जूही व क्लब की अन्य महिला सदस्यों के साथ माता को चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। भजन संध्या में नीलम सिंह, दीपमाला जायसवाल, ममता मिश्रा, वंदना सिंह, विमला सिंह, सरोज सिंह, संध्या सिंह, स्मिता श्रीवास्तव, मंदिर के महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल आदि शामिल रहे।