फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees gathered to see Darshan on the last day of Shringar Festival

श्रृंगार महोत्सव के अंतिम दिन दर्शन को उमडा भक्तों का रेला

Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see Darshan on the last day of Shringar Festival
जौनपुर। पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शीतला चौकिया धाम में चले रहे तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को मां के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। अनुष्ठान के अंतिम दिन सुबह से ही हवन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में पहुंची।
विज्ञापन

आरती के बाद सुबह दर्शन पूजन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिया गया। कपाट खुलते ही मां के जयकारे पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। आरती, हवन पूजन के बीज भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती पाठ का परायण मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से फूल माला एवं विद्युत झालरों से सजाया गया था। पूरा धाम रोशनी से जगमगा रहा था। अद्भुत, अलौकिक एवं अकल्पनीय सजावट देखकर भक्तजन भाव-विभोर हो गए। इस बार वाराणसी व बंगाल से आए 16 कारीगरों ने मंदिर परिसर को आकर्षण ढंग से सजाया था। मंदिर क्षेत्र के आस पास स्थित काल भैरव नाथ मंदिर, काली मंदिर एवं हनुमान मंदिर को भी सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed