फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees gathered for Jalabhishek to Devadhidev

देवाधिदेव को जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 02 Aug 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek to Devadhidev
सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, पुष्प, धतूरा आदि चढ़ाकर पूजन किया। सोमवार होने के कारण मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

जलालपुर: ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तीन बजे मंदिर का कपाट खुलते ही महिला व पुरुष अलग-अलग कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्कता बरती जा रही थी। भीड़ पर नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी। मंदिर की व्यवस्था में सोनू गिरी देख रहेे है। वहीं सिंगरामऊ: क्षेत्र के त्रिभुवन बाबा , गुदरनाथ धाम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के उद्धोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

सुजानगंज: क्षेत्र के गौरीशंकर धाम परिसर में बडी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना किया। दर्शन पूजन के लिए महिला और पुरुषों की कतार लगी रही। मछलीशहर: ऐतिहासिक दियावानाथ महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करने के लिए लोग पहुंचे। मंदिर में जलाभिषेक व्यवस्था में पुजारी चंद्रमा प्रसाद मिश्र देख रहे हैं। बदलापुर: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर, दूधनाथ मंदिर दुगौलीखुर्द, कवंचलनाथ मंदिर दाउदपुर आदि में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed