फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees bathed in the Gomti and Sai rivers and offered prayers at temples.

Jaunpur News: श्रद्धालुओं ने गोमती और सई नदी में स्नान कर मंदिरों में किए दर्शन-पूजन

Thu, 06 Nov 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees bathed in the Gomti and Sai rivers and offered prayers at temples.
कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती नदी में स्नान करते लोग। संवाद - फोटो : katra news
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोमती व सई नदीं में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों ने घाटों व आसपास स्थित मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

नगर के शाही पुल के समीप गोपी घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट, केरारबीर, छोटी काशी, अचला देवी आदि घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह ही पहुंच गए और स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को दान किए। आस-पास के मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

सिरकोनी :
क्षेत्र के सई व गोमती नदी के संगम स्थल राजेपुर त्रिमुहानी पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भगवान भास्कर को जल अर्पण किया। स्नान के बाद रामेश्वरम महादेव के दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किए। मेले में आस-पास के गांवों के हजारों लोगों के अलावा अन्य जिलों के भी लोगों ने संगम में स्नान कर दर्शन-पूजन किए। लोगों ने भोर से ही संगम में स्नान करना शुरू कर दिया। मेले में भीड़ दिन बढ़ने के साथ ही बढ़नी लगी। दोपहर होते-होते हजारों लोग जुट गए। थाना प्रभारी गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ लगातार मेले में चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर :
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर सई गोमती संगम के उदपुर घाट पर बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। घाट के बगल स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए और अन्नदान भी किया। बुजुर्गों ने यहां लगने वाले मेले में प्रसिद्ध रेवड़ा खरीदे।

खुटहन : कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती नदी के पिलकिछा तिलवारी घाट पर बुधवार को काफी संख्या में लोगों ने स्नान किया। घाट के बगल स्थित भगवान राम, लक्ष्मण, देवी सीता व बजरंग बली के मंदिर में दर्शन पूजन किए। घाट पर बैठे याचकों को अन्नदान भी किया। आज से ही यहां का ऐतिहासिक साप्ताहिक मेला शुरू हो गया। जो कृषि उपकरणों और मिट्टी के बर्तनों के लिए विख्यात है। मान्यता है कि प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ क्षण के लिए इस घाट पर उतरा था।

केराकत : कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को केराकत क्षेत्र स्थित विजयीपुर घाट पर सई-गोमती संगम पर काफी संख्या में श्रद्धालु ने स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मेले में प्रसिद्ध रेवड़ा और खिलौने खरीदे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ अजीत कुमार रजक व कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article