{"_id":"572a49d04f1c1b61145cd656","slug":"devlopment-project","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 300 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 300 करोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 05 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
ओलंदगंज कचहरी रोड पर चल रहा डाट पुल के चौड़ीकरण का काम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक शहर जौनपुर का कायाकल्प हो रहा है। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए 300 करोड़ की लागत से कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सड़कें चौड़ी हो रही हैं और चौराहों से अतिक्रमण हटाकर उसका सुंदरीकरण किया जा रहा है। जगह जगह पार्क, शौचालय, यात्री शेड, वेंडिंग जोन, बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के अंदर गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। तकरीबन दर्जन भर ऐतिहासिक धरोहरों और कई धार्मिक स्थलों वाले इस प्राचीन शहर को पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए काम तेज हो गया है। सभी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की इंटरकनेक्टिविटी के लिए सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर एक किलोमीटर या इससे भी कम दूरी पर शौचालय और पीने के पानी का इंतजाम हो रहा है। गोमती के घाटों को काशी के घाटों की तर्ज पर विकसित करने के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिंग रोड और बाईपास भी बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शहर के पीपीपी माडल की तर्ज पर जेसीज, वाजिदपुर, मुरादगंज, कलीचाबाद, सिपाह, पचहटिया, बड़ी मस्जिद, चहारसू, कुत्तूपुर, पालिटेक्निक आदि चौराहों का सुंदरीकरण किया गया है। कई चौराहों पर फौव्वारे भी लगाए गए हैं। शहर में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने, सीवर लाइन बिछाने, लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराने, आडिटोरियम बनाने, रिंग रोड, बाईपास, बनाने की कवायद शुरू हो गई है।