फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Development of Vaish society is possible through awakening and unity: Sangam Lal

जागृति एवं एकता से वैश्य समाज का विकास संभव : संगम लाल

Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Development of Vaish society is possible through awakening and unity: Sangam Lal
जागृति एवं एकता एवं राजनैतिक भागीदारी से समाज का विकास संभव है। उक्त बातें प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर में आयोजित सर्व वैश्य समाज के सम्मेलन में कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक वैश्य समाज एकजुट एवं जागृत नहीं होगा, तब तक इस समाज का विकास संभव नहीं है। यह समाज कई उप जातियों में बंटा हुआ है। उसे एकजुट होने की जरूरत है। सपा नेता समाजवादी उद्योग व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा 2 फीसदी की जनसंख्या वाला राजभर समाज राजनीति में एक मजबूत स्थान बना चुका है, जबकि 20 फीसदी जनसंख्या वाला वैश्य समाज राजनीति में हाशिए पर है। अति पिछड़ा वैश्य शोषित समाज राजनीतिक ठगी का शिकार रहा है। जब तक हम उपजातियों में बटे रहेंगे तो इस गुलामी की जंजीर नहीं तोड़ पाएंगे। अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरी ने कहा जब तक हमारे समाज में एकता जागरूकता नहीं होगी। हमारा शोषण होता रहेगा, जो भी दल हमें राजनीतिक भागीदारी देगा। हम उसका समर्थन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जय किशन साहू, माया साहू ,राधेश्याम निगम, मोतीलाल गुप्ता, डा.नीरज स्वामी महाराज, जारी प्रसाद चौरसिया, शशि कुमार गुप्ता, मदन गुप्ता, शील चंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed