फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Determine the direction of society news : VC

समाज की दिशा तय करते हैं समाचार: कुलपति

Tue, 06 Oct 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Determine the direction of society news : VC
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष  रंजन अग्रवाल ने कहा है कि किसी भी समाचार की ताजगी ही उसकी ताकत होती है। आज  समाचारों के प्रेषण में सोशल मीडिया एक चुनौती बना हुआ है। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में आयोजित जौनपुर  पत्रकार संघ के 11वें स्थापना दिवस समारोह में पत्रकारिता चुनौतियां और सीमाएं विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों  की खबरें समाज की दिशा तय करती हैं। आज राजनैतिक आर्थिक एवं सामाजिक  प्रतिस्पर्धा में देश की क्या दिशा होगी जिसमें समाचार पत्रों की अहम भूमिका हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों को अपने दायित्व का निर्वहन  समाज की बड़ी समस्याओं को लोगों के सामने लाकर उनके समाधान की दिशा देना  है। समाचारों का चयन भी समाज के वर्ग के हिसाब से होना चाहिये। यह भी जरुरी  हो कि खबरों के शब्द व सार मर्यादित और समाधान की दिशा देने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विशिष्ठ अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र  कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता में इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया के साथ सोशल मीडिया भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहा है। कहा कि किसी के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले उसका भी पक्ष जान लेना चाहिए। कहा कि एेसा कर समाचार पत्र अपनी निष्पक्षता का संदेश देते हैं। इसलिए जरूरी यही है कि दूसरों के पक्ष के बारे में भी जान लिया जाए। 

अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह ने कहा कि  पत्रकारिता जगत में आज नए माध्यमों ने समाचारों के प्रेषण में त्वरित गति दी है। जिसके जरिए आम लोगों में खबर तेजी के साथ्ा पहुंच रही है। यह आज के लिए जरूरी भ्ाी है। इसके बिना मीडया अधूरी रहेगी। 

इसके पूर्व संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया। पत्रकार लल्लन उपाध्याय ने सरस्वती वंदना और भोजपुरी गायक रवींद्र सिंह ज्योंति ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कुलपति को राजेन्द्र सिंह एवं विनोद तिवारी ने, डा. कीर्ति सिंह को शशिमोहन सिंह, लोलारक दूबे एवं विशिष्ठ अतिथि को  कपिलदेव मौर्य एवं डा. मनोज वत्स ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इस मौके पर यशवंत सिंह, अखिलेश तिवारी,  वीरेंद्र पांडेय, शम्भूनाथ सिंह, मनोज उपाध्याय, सुशील स्वामी, भारतेन्दु मिश्र, वीरेन्द्र  सिंह के साथ ही जनपद के कई वरिष्ठ पत्रकार और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed