फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Despite high fares, passenger amenities are far away from the roadways depot

UP: महंगे किराए के बाद भी रोडवेज डिपो में यात्री सुविधाएं नदारद, परिसर में थाने का कब्जा; यात्री परेशान

Tue, 19 Aug 2025 01:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 01:55 AM IST
सार

यूपी के जौनपुर स्थित मुंगराबादशाहपुर डिपो में सुविधाएं न मिल पाने के कारण यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। यहां की जमीन पर मुंगरा थाने के पुलिसकर्मी अवैध वाहनों को खड़ा कर रखे हैं। 

विज्ञापन
Despite high fares, passenger amenities are far away from the roadways depot
मुंगराबादशाहपुर डिपो में बुनियादी सुविधाओं की कमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगराबादशाहपुर डिपो में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिपो परिसर में लगा हैंडपंप पानी छोड़ चुका है। शीतल जल के लिए आरओ मशीन लगा है, लेकिन वह भी बंद पड़ा है, जिससे यात्रियों को महंगे दामो के बॉटल का पानी खरीदना पड़ रहा है। कौनसी बसें कहां जाएगी इसके लिए एलाउंस तक व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक बादशाहपुर डिपो में 26 बसें है। डिपो से रोजाना लगभग एक हजार यात्री यात्रा करते है। जिससे प्रतिदिन ढाई लाख का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद भी यात्रियों को बुनियादी समस्याओं का अभाव बना हुआ है। यहां पर यात्रियों को बैठने के लिए भी प्रर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


डिपो परिसर में लगा हैंडपंप पानी छोड़ चुका है। शीतल जल के लिए आरो मशीन लगा है, लेकिन वह भी बंद पड़ा है,पानी की टंकी जो बनाया गया है उसमें लगे टोटी भी गायब हो गए है। जिससे यात्रियों को महंगे दामों में बॉटल का पानी खरीदना पड़ रहा है। कौनसी बसें कहां जाएगी इसके लिए एलाउंस तक की व्यवस्था भी नहीं है। साफ-सफाई के अभाव में परिसर में गंदगी पसरी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होते हैं यात्री

कहने को तो महिला शौचालय है, लेकिन उसमें हमेशा ताला बंद रहता है। रोडवेज परिसर की आधी जमीन पर मुंगरा थाने का कब्जा है। जिसपर उनके द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन जबरन खड़ा कर दिया जा रहा है। बसें भी परिसर के अंदर न आकर चौराहे से सीधे निकल जाती है।

प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री श्याम कुमार, बाबूलाल पटेल, ओमकार नाथ विश्वकर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला ने डिपो में पानी की व्यवस्था नहीं होने से महंगे दामों बॉटल का पानी खरीदकर प्यास बुझाना पड़ता है। इसके अलावा रोडवेज बसें अंदर न आकर सीधे हाइवे से निकल जा रही है। किराया पूरा दिया जाता है लेकिन बुनियादी सुविधाएं हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों से बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed