फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad will come jaunpur on 15th preparations for inauguration and foundation stone laying of projects worth more than 100 crores

जौनपुर: 15 को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी

Tue, 12 Oct 2021 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Oct 2021 07:38 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल का कहना है कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad will come jaunpur on 15th preparations for inauguration and foundation stone laying of projects worth more than 100 crores
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 15 अक्तूबर को जौनपुर आएंगे। वह बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम की जानकारी होने पर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागीय स्तर पर उनसे सौ करोड़ रुपये से अधिक की कुल 14-15 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी चल रही है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी सवंसा गांव का दौरा भी कर चुके हैं। वे गांव के एक खाली स्थान को हेलीपैड के लिए चिह्नित भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


उधर, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल भी आ गया है। इसके मुताबिक वे हेलीकाप्टर से 15 अक्तूबर को दोपहर 12.10 बजे सवंसा गांव में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। पहले लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे इस दौरान सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्र्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।

विज्ञापन

इनमें 9 परियोजनाओं के लोकार्पण और तीन परियोजनाओं के शिलान्यास के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसमें दो पुलों के अलावा अन्य परियोजनाएं सड़कों से संबंधित हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर 67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ओवरब्रिज का उद्घाटन कराने की तैयारी है। हाल ही में कलीचाबाद में स्वीकृत हुआ गोमती नदी पर पुल का भी शिलान्यास कराने की भी तैयारी है। इस पुल की लागत 2993.31 लाख रुपये है।

इसमें से 748.83 लाख रुपये की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। डिप्टी सीएम इसके अलावा सवंसा में मनरेगा के तहत बन रहे पार्क का भी उद्घाटन कर सकते हैं। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। डिप्टी सीएम दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल का कहना है कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed