फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dengue outbreak after malaria, dyphoid, 26 patients found

मलेरिया, डाइफाइड के बाद डेंगू का प्रकोप, 26 मरीज मिले

Fri, 19 Aug 2022 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak after malaria, dyphoid, 26 patients found
जौनपुर/बदलापुर। मलेरिया, टाइफाइड के साथ ही अब डेंगू का डंक कहर बरपाने लगा है। बदलापुर में सीएचसी अधीक्षक, कोतवाली के इंस्पेक्टर, 15 सिपाही समेत कुल 26 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 11 में डेंगू की पुष्टि की है। कई की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। बचाव और रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। उधर, शहर के भी कई इलाकों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा मिले हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया था। मौसम में नरमी के कारण उमस में वृद्धि से लोग कूलर चलाने से परहेज कर रहे हैं, जबकि उसमें पानी भरा छोड़ दिए हैं। ऐसे ही स्थानों पर डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है। समुचित साफ-सफाई के अभाव में डेंगू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा प्रकोप बदलापुर क्षेत्र में सामने आया है। यहां 26 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए हैं। बदलापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे खुद डेंगू से ग्रसित हैं। इनके अलावा उदपुर गेल्हवा के सुजीत शुक्ल (43), पुत्र ऋषभ शुक्ल (17), बदलापुर खुर्द के अभिषेक जायसवाल (35), डेहुड़ा के प्रदीप यादव (32), पट्टी दयाल के शिव शर्मा (20) को भी सीएचसी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली में तैनात निरीक्षक पीके तिवारी, एसआई सरिता यादव और 19 सिपाही भी डेंगू से ग्रसित हैं। उनका अलग-अलग स्थानों पर उपचार चल रहा है। बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पांडेय ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन दो-चार मरीज डेंगू के लक्षण वाले मिल रहे हैं। इसके अलावा टाइफाइड के भी मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को डेंगू के 4 मरीज पाए गए थे। अस्पताल में जांच अथवा दवा की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैंा। डेंगू से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है कि मच्छरदानी का प्रयोग करें। अगल-बगल जलभराव यदि हो तो उसमें केरोसिन आयल अथवा मच्छर मारने की दवा का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed