{"_id":"aeafdca16fc3189bcff96e6339a6013b","slug":"demonstration-power-to-contract-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा विद्युत कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा विद्युत कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
मानदेय भुगतान के लिए प्रत्येक माह की 10 तारीख सुनिश्चित करने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर संविदा विद्युत कर्मचारियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर सभा की। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पांच फरवरी तक विभाग के सभी एक्सईएन और अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर उन्हें प्रतिदिन ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
धरना सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रामकृष्ण गुप्ता ने संविदा कर्मचारियों के भविष्य की बात की। कहा कि विद्युत संविदा कर्मचारियों को उनके काम और वरिष्ठता के अनुसार उन्हें स्थायी करते हुए वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण ही कर्मचारी आंदोलन को विवश हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से कर्मचारियों का नाम हाजिरी कार्ड पर नहीं रखा जाता। जबकि विद्युत व्यवस्था संविदा कर्मचारियों के कंधे पर है।
एक दिन कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे तो पूरी व्यवस्था चौपट हो जाएगी। धरना सभा को संगठन के जिलाध्यक्ष राम आसरे मौर्य, राजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुशील कुमार, विजय यादव, दिनेश सिंह, लालबहादुर, प्रशांत, विकास सिंह, रामचंद्र, आदि ने संबोधित किया। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।