फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration of villagers to replace shabby high tension wire

जर्जर हाईटेंशन तार बदलने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers to replace shabby high tension wire
किर्तापुर गांव के मुसहर बस्ती के लोगों ने जर्जर हाईटेंशन तार बदलने की मांग को लेकर शनिवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जर्जर व लटकते तार जल्द बदलने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि बीते चार महीने के अंदर जर्जर हाईटेंशन तार दो बार टूटकर गिर चुका है। इससे लोगों में डर बना हुआ है। इसी रास्ते से हर रोज काफी संख्या में लोग आते जाते हैं। यदि जर्जर लटकते हाईटेंशन तार को विद्युत निगम द्वारा जल्द नहीं गया तो कभी भी हादसा हो सकता है। गांव के लोगों ने बताया कि दो बार कबिरुद्दीनपुर पावर हाउस पर जाकर शिकायत की गई, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ मैनेजर प्रसाद का कहना है कि जल्द ही क्षेत्रीय लाइनमैन व कर्मचारियों को भेजकर इसे ठीक करवाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में राम सूरत, राकेश बनवासी, रवि बनवासी, संजू देवी, गोविंदा मुसहर, रीता बनवासी, सीता देवी, अविनाश बनवासी, इतवारी देवी, चंदन कुमार, प्रमिला देवी व सूरज बनवासी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed