फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration of subordinate agricultural service union at collectorate

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of subordinate agricultural service union at collectorate
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने व वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन की तरफ से डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह एवं जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह संयुक्त रूप से की। इस दौरान कृषि सेवा संघ ने प्राविधिक सहायक कृषि वर्ग सी का न्यूनतम पे ग्रेड 4200 करने, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग बी कर्मचारियों का पे ग्रेड 4800 करने, रिक्त पदों पर विभाग के लोगों को प्रोन्नत करने की मांग की। पूर्व की भांति वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों को खंड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए 15 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने, अवशेष बीज निस्तारण के लिए नीति बनाने आदि की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संघ के लोग 6 अक्टूबर को कृषि भवन लखनऊ धरना देंगे। सभा को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय सहायक मंत्री डा. रमेश चंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कनौजिया, संगठन मंत्री अमित कुमार यादव, प्रमोद कुमार, इंदल कुमार यादव, ललित मोहन यादव, गुरु प्रसाद मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, सुधाकर वर्मा, अनुपम सिंह, जितेंद्र कुमार, राजूराम आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री सकल नारायण पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed