फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration by placing dead body at the door, case filed against the friends and girlfriend of the deceased

दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन, मृतक के दोस्तों और प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing dead body at the door, case filed against the friends and girlfriend of the deceased
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के कसिसयापुर गांव स्थित पंचायत भवन के पास कुएं में से बरामद सात दिन से लापता प्रेमी के शव के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रेमिका, उसके पिता और मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम के बाद भिवरहाकला गांव स्थित अपने घर के सामने कई घंटे तक शव रखकर किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहाकला गांव निवासी राजेश गौतम (23) पुत्र जोखन गौतम एक सप्ताह से घर से गायब था। मंगलवार रात कसियापुर गांव स्थित पंचायत भवन के पास एक कुएं से उसका शव बरामद हुआ। जांच में जुटी पुलिस ने राजेश के मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर गांव के ही उसके दो साथी लल्लू उर्फ दीपू और प्रदीप और कसियापुर प्रेमिका साधना को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि वह अपनी प्रेमिका द्वारा फोन पर बुलाने दोनों साथियों के साथ बाइक से कसियापुर गांव स्थित पंचायत भवन के पास स्थित गन्ने के खेत में उससे मिलने गया था। दोनों साथियों के बयान के मुताबिक वे उसे छोड़कर थोड़ी दूर चले गए थे। हालांकि बाद में उसने उन्हें फोन कर वापस चले जाने को कहा और वे दोनों वापस चले गए। तभी से राजेश घर वापस नहीं लौटा था। जिसका शव एक सप्ताह बाद मंगलवार की रात बरामद हुआ था। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। लेकिन, परिवार के लोगों ने शव को दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने आखिरकार मृतक के भाई दिनेश की तहरीर पर कसियापुर गांव निवासी मृतक की प्रेमिका साधना एवं उसके गांव के कुछ अज्ञात व्यक्ति और भिवरहाकला गांव के निवासी और मृतक के साथी लल्लू उर्फ दीपू और प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed