फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration against the murder of teacher in Muzaffarnagar

Jaunpur News: मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the murder of teacher in Muzaffarnagar
जौनपुर। मुजफ्फरनगर में शिक्षक की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। दो मिनट का मौन रखकर शिक्षक को श्रद्धांजलि दी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेशीय अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में सभी मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने शोक सभा कर विरोध जताया। मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा एवं उसके अन्य भुगतान तत्काल किए जाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजित करने की मांग की। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में लगे सभी शिक्षकों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की गई। मांगे पूरी नहीं होने पर तीन दिन बाद संगठन मूल्यांकन के बहिष्कार का निर्णय लेने की चेतावनी दी। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष तेरस यादव, डॉ. अतुल सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर शिक्षक के साथ हुई घटना पर विरोध जताया। मूल्यांकन केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन कर शोक सभा में श्रद्धांजलि दी। बीआरपी इंटर कालेज,जनक कुमारी इंटर कालेज में शोक सभा कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, अजय प्रकाश सिंह, सुधाकर सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, प्रवीण पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed