{"_id":"659ee157e488a95ce903e9c3","slug":"demonstration-against-deadly-attack-on-advocate-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-10751-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
मछलीशहर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पवन कुमार पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को मड़ियाहूं व मछलीशहर तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार की शाम अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया गया था।
मछली शहर तहसील के अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। प्रदर्शन करने वाले में मछली शहर तहसील से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव आदि रहे । उधर, मड़ियाहूं तहसील के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सभा की और कार्य से विरत रहे। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में इंद्रजीत भारती, कमलेश कुमार सिंह, अभय राज सिंह आदि रहे।
न्यायिक कार्य से रहे विरत रहे अधिवक्ताओं ने रोकी बंदी वैन
जौनपुर। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता पवन कुमार पर हमले को लेकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बंदियों की वैन भी रोक दी। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ। पूरे दिन न्यायिक कार्य से बहिष्कार का प्रस्ताव पारित हुआ।