Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demanded extortion of Rs 50 lakh by sending a letter to the businessman

Jaunpur News: व्यवसायी को पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की मांगी रंगदारी

Tue, 16 Jan 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion of Rs 50 lakh by sending a letter to the businessman
बक्शा। थाना क्षेत्र की उदरेजपुर शंभूगंज गांव में एक व्यवसायी के दरवाजे पर पत्र भेजकर अज्ञात ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर रंगदारी मांगने वाले की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज उदरेजपुर गांव निवासी कोटेदार जंगीलाल पुत्र रामचंद्र सरकारी राशन का दुकान चलाते हैं। जंगीलाल के घर पर बीते आठ जनवरी को अज्ञात लोगों ने एक पत्र भेजा, जिसमें लिखा गया कि 50 लख रुपये की रंगदारी दे दो अन्यथा रुपये न देने पर अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहो। जान से मारने की धमकी भरे पत्र को मिलते ही जंगीलाल इसकी सूचना तत्काल बक्शा थाने पर पहुंचकर दिया। पुलिस ने तहरीर प्राप्त होते ही अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करके धमकी देने वाले अज्ञात लोगों की तलाश में तेजी से जुट गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष बक्शा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलते ही पुलिस पूरी गहनता से जांच में जुट गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पत्र से धमकी देने वाले और रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed