फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand to run passenger trains from DRM

डीआरएम से की पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग

Sat, 07 Nov 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to run passenger trains from DRM
मीरगंज। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने शनिवार को जंघई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर रहे डीआरएम ने यात्री सुविधाओं के साथ ही आरपीएफ व जीआरपी थानों का भी हाल जाना।
विज्ञापन

डीआरएम अपराह्न तीन बजे स्पेशल सैलून से जंघई पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, रंगरोगन, पेयजल आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने डीआरएम को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग, वाहन पार्किंग के लिए उत्तर तरफ जगह उपलब्ध कराने, प्लेटफार्म नंबर एक का वेटिंग रुम चालू कराने आदि की मांगे शामिल रहीं। स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता का भी आरोप लगाया। हालांकि निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सुंदरीकरण कार्य पर नजर भी नहीं डाला। निरीक्षण के मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर हकुम सिंह, रणजीत श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह, एसआई दीपक कुमार, पीडब्ल्यूआई ज्ञानेंद्र मिश्रा, विद्युत इंचार्ज दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed