Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for train stoppage at Shahganj station, letter submitted to Railway Minister

Jaunpur News: शाहगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को सौंपा पत्र

Mon, 02 Nov 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for train stoppage at Shahganj station, letter submitted to Railway Minister
रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपते पूर्व नगर महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए भाजपा नेता एवं पूर्व नगर महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया ने वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा। बताया कि शाहगंज रेलवे स्टेशन जौनपुर समेत आसपास के चार जिलों के यात्रियों के लिए प्रमुख रेल केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, लेकिन कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने और सुविधाओं की कमी से यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रयागराज पैसेंजर (54375/54376), कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस (15667/15668), ओखा-गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस (15635/15636), पटना-इंदौर एक्सप्रेस (19321/19322 और 19313/19314), वंदे भारत एक्सप्रेस (22345/22346 और 22490/22436) तथा तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (15933/15934) का शाहगंज स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके अलावा नौगढ़ राज्यरानी एक्सप्रेस (14201/14202) का शाहगंज तक विस्तार करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के ठहराव, प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर पैदल पुल, कोच इंडिकेटर बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। साथ ही स्टेशन का नाम बदलकर मां जानकीपुरम जंक्शन करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed