फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for setting up of oxygen plant in Sathariya CHC Demand for setting up of oxygen plant in Sathariya CHC

सतहरिया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग

Sun, 09 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for setting up of oxygen plant in Sathariya CHC Demand for setting up of oxygen plant in Sathariya CHC
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित सीएचसी परिसर में उद्यमियों व स्थानीय लोगों ने ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की मांग की है। शासन-प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को इस पर शीघ्र अमल करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिले के अंतिम छोर पर स्थित सतहरिया में आपात स्थिति होने पर मरीजों को 50 किमी दूर जौनपुर या प्रयागराज जाना पड़ता है। लंबी दूरी में जाम के कारण मरीज समय से नहीं पहुंच पाते, जिससे उन्हें दुश्वारी झेलनी पड़ती है। कई बार जान भी चली जाती है। यहां तीस बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं नगण्य हैं। इसका खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है। कोविड-19 से संबंधित जांच की सुविधा भी यहां नहीं उपलब्ध कराई है, जबकि यहां बड़ी संख्या में मजदूर व कर्मचारी फैक्ट्रियों में कार्यरत हैं। यहां स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं पर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान आज तक नहीं पहुंच पाया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव गुलाब पांडेय, सुनील यादव आदि ने सीएचसी पर जांच संबंधित उपकरणों की व्यवस्था करने और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed