फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of youth in police custody CBI team reached Jaunpur for investigation getting information in closed room with family

पुलिस हिरासत में युवक की मौतः जांच के लिए जौनपुर पहुंची सीबीआई की टीम, बंद कमरे में हासिल कर रही जानकारी

Wed, 22 Sep 2021 03:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Sep 2021 03:32 PM IST
सार

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी (25) की 11 फरवरी की रात थाने में पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Death of youth in police custody CBI team reached Jaunpur for investigation getting information in closed room with family
जांच के लिए जौनपुर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर के बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई के कारण युवक की मौत मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम बुधवार को बक्शा थाने पहुंची और बंद कमरे में पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची। जहां जांच अधिकारी परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी (25) की 11 फरवरी की रात थाने में पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसी कड़ी में मंगलवार को भी सीबीआई के अधिकारी रत्नेश मिश्र बक्शा थाने के सिपाही के साथ कृष्णा के घर पहुंचे थे।  
विज्ञापन


उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही भाई अजय यादव व मां सरस्वती देवी को सांत्वना दी कि मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कानपुर की रोडवेज बस से वाराणसी पुलिस ने पकड़ा एक क्विंटल नकली मसाला, अमेठी के जिपं अध्यक्ष ने दी सूचना

 

क्या है पूरा मामला

 गौरतलब है कि एक फरवरी को शिवगुलामगंज के पास हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए  बक्शा थाने की पुलिस ने कृष्णा उर्फ किशन उर्फ पुजारी को हिरासत में लिया था। उसे थाने ले जाकर घंटों पूछताछ की गई। आरोप है कि इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान  उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था। बक्शा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। मामले की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed