फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of a young man injured by beating by bigots

Jaunpur News: मनबढ़ों की पिटाई से घायल युवक की मौत

Sun, 24 Nov 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured by beating by bigots
मढ़ी गांव में दीपावली की रात मनबढ़ों की पिटाई से घायल अनुसूचित जाति के युवक की शुक्रवार शाम बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। थाने पर शव रखकर प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


23 दिन पूर्व दीपावली की रात लगभग नौ बजे मढ़ी गांव निवासी सूरज गौतम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। वह गांव की पुलिया पर पहुंचा था कि वहां पहले से मौजूद गांव के चार मनबढ़ युवकों प्रद्युम्न यादव, आशीष यादव, अजय यादव और अजय यादव ने सूरज को बिना किसी बात के जातिसूचक शब्दों से गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने सूरज को जमकर लाठी-डंडे से पीटा। पिटाई से सूरज के सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। नेवढ़िया पुलिस ने मां जावित्री की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों आशीष, अजय पुत्र सुभाष यादव और प्रद्युम्न यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौथा आरोपी अजय यादव पुत्र चंद्रप्रकाश फरार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रदर्शन के दौरान परिजन किसी जिम्मेदार अधिकारी से बात करने की जिद पर अ़ड़े थे। वे मामले में कार्रवाई और सहयोग राशि की मांग कर रहे थे। सीओ मड़ियाहूं संजय वर्मा और सर्किल के सभी थानों की पुलिस, एक प्लाटून पीएससी भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद सीओ के समझाने बुझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और शव को घर ले गए। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमित पांडेय ने बताया कि परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले गए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed