फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of a railway worker in Mumbai, the body created chaos after reaching the village

रेलकर्मी की मुंबई में मौत, शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम

Sun, 18 Apr 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Death of a railway worker in Mumbai, the body created chaos after reaching the village
मुफ्तीगंज। मुंबई रेलवे में सेवारत युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। युवक का शव रविवार को उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। रामघाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के उदियासन निवासी संतोष यादव (30) मुंबई रेलवे में नौकरी करता था। वह शराब का आदी था। घर लौटने पर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। 15 अप्रैल को संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला था। रविवार को एंबुलेंस से उसका शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिजन बेहाल हो गए। भाई, भाभी का रो रोकर बुरा हाल है। छोटा भाई संजय यादव घर पर रहता है। पिता मुंबई में ही रेलवे की नौकरी करते थे। उनके निधन पर संतोष को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिली थी। वह मुंबई के पनवेल में रहता था। संतोष की असमय मृत्यु से पत्नी पूनम, बेटी रितिका (12), अंशिका (10) और बेटा रितिक (9) व अन्य का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed