फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deadly attack on mother with knife, sister filed suit against brother

मां पर चाकू से जानलेवा हमला, भाई पर बहन ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 18 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on mother with knife, sister filed suit against brother
सिकरारा। मां पर चाकू से वार करने वाले रीठी गांव निवासी भाई के विरुद्ध बहन की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार की सुनैना देवी पत्नी विकास गुप्ता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके सगे भाई हंसराज गुप्ता निवासी रीठी ने शुक्रवार रात उसकी मां सोना देवी (65) पर किसी बात को लेकर चाकू से वार करने के साथ लाठी डंडे से पिटाई कर दी थी। इससे मां के पेट हाथ पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। जानकारी मिलने पर उसे शनिवार सुबह एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया था। इस संबंध थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed