फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body young man he missing 17 days mother accused of murder complaint against accused

तालाब में मिली बालक की लाश : 17 दिन से था लापता, मां ने लगाया हत्या का आरोप, दी नामजद तहरीर; मिला एक पत्र

Mon, 21 Oct 2024 01:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 01:12 PM IST
सार

Jaunpur News : तालाब में लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर खुटहन थाना की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि युवक 17 दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।

विज्ञापन
dead body young man he missing 17 days mother accused of murder complaint against accused
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर में सोमवार की सुबह घर से रहस्यमय ढंग से गायब हुए बालक का शव 17वें दिन गांव के ही तालाब में उतराया मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां ने बेटे का शव पहचानते ही फफक कर रो पड़ी।

विज्ञापन


तालाब के किनारे टाइप किया हुआ दो पन्ने का पत्र भी बरामद किया गया। जिसमें पैसों के लेन देन का जिक्र किया गया है। घटनास्थल पर एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया, सीओ अजीत सिंह तथा सरपतहा व खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक भी पहुंच कर घटना के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन


मृतक बालक की मां ने गांव के ही तीन सगे भाइयों और उनके पिता के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया है। गांव निवासी आसमां बानो पत्नी शारुल्ला का छह वर्षीय पुत्र अरबाज गत 4 अक्टूबर को गांव के राम जानकी मंदिर पर खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

dead body young man he missing 17 days mother accused of murder complaint against accused
घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पत्र बना चर्चा का विषय
मां ने घटना की तहरीर थाने पर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ शौच को गए थे। जहां पानी में एक बालक का औंधे मुंह पड़ा शव देख वे सन्न रह गए। शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए।

गांव से पखवाड़ा पूर्व गायब हुए बालक का शव होने की आशंका में उसकी मां को भी बुलाया गया। शव पानी से बाहर निकालते ही मां अपने बेटे को पहचान फफक कर रो पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पीएम हेतु भेज दिया गया। 



घटनास्थल से टाइप किया हुआ दो पन्ने का पत्र भी बरामद हुआ। जिसमें बालक का अपहरण कर उसकी मां आसमां बानो को अपने पास बुलाने के दबाव के साथ साथ पैसों के लेन देन के चलते हत्या का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस इसे बहुत पुख्ता मानकर नहीं चल रही है।

मृतक की मां आसमां बानो ने गांव के ही तीन सगे भाई अकबर, हैदर उर्फ मजनू, असगर तथा पिता नुरुल्लाह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया है। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया आरोपितों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed