फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of youth returning from kinship

रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव

Wed, 28 Oct 2020 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth returning from kinship
बक्शा। बसारतपुर गांव के पास सड़क किनारे बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की मौत को पुलिस दुर्घटना मान रही है, जबकि परिजन संदिग्ध बता रहे हैं। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुरातेजी सरायलोका गांव निवासी अरविंद गौतम (40) कुछ लोगों के साथ सायख्वाजा के छबीलेपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था। देर रात वापस लौटते समय शिवगुलामगंज से छूंछे घाट को जाने वाले मार्ग पर बसारतपुर गांव के पास सड़क किनारे गिर पड़े। सुबह आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले पहचान पत्र और मोबाइल के आधार पर घरवालों को सूचना दी गई। पुलिस बाइक सहित शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंचे परिजन मौत को संदिग्ध मान रहे हैं, वही पुलिस इसे दुर्घटना ही बता रही है। एसओ अजय कुमार सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed