फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of youth found in Yellow River, fear of murder

पीली नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Yellow River, fear of murder
सिंगरामऊ। दोस्त के साथ बाजार के लिए घर से निकले मजदूर का दयालापुर गांव के पास पीली नदी में शव मिला है। उसकी बाइक पुल पर लावारिस हाल में पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डेहुड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र राम अवध बिजली निगम में मजदूरी का कार्य करता था। घर वालों के अनुसार वह किसी कार्य से अपने दोस्त अशोक निषाद के साथ शुक्रवार को खुटहन बाजार गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे पत्नी रीता से बात हुई थी। उसके बाद से उसका फोन बंद हो गया था। रात में घर न पहुंचने पर लोगों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच उसकी बाइक गांव के पास बने रपटा पुल पर देखी गई। कुछ देर बाद उसकी लाश नदी में उतराती मिली। शव मिलने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी रीता की तहरीर पर संजय के दोस्त अशोक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि खुटहन से लौट कर एक गुमटी पर बैठ कर शराब पीए और घर के लिए चल दिए। गांव के पहले ही पीली नदी पर बने रपटा पुल पर संजय रुक गया। काफी कहने पर भी घर जाने को तैयार नहीं हुआ तो वह लौट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed